India has struggled to find a suitable No.4 ever since Yuvraj Singh retired from cricket from | The Hindu https://ift.tt/gQTYZn4
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम का भारत दौरा साल 2005। तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट। बेंगलोर का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम मोहाली में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था और कोलकाता में खेले गए दूसरे टेस्ट को जीतकर भारत ने सीरीज में बढ़त बना रखी थी। पाकिस्तान के लिए सीरीज में बराबरी करने का यह आखिरी मौका था। पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। दूसरे ही ओवर में इरफान पठान ने यासिर हमीद को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। अगले ओवर में बालाजी ने शाहिद अफरीदी को खाता खोलने का मौका नहीं दिया। पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर सात रन हो चुका था। भारत की शुरुआत अच्छी थी। लेकिन इसके बाद युनुस खान और इंजमाम की जोड़ी जम गई। ऐसा जमी कि पूरे दिन भारतीय टीम विकेट के लिए तरसती रही। युनुस और इंजमाम उल हक ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन जोड़े। इंजमाम 184 और युनुस 127 रन बनाकर नााबद लौटे। दूसरे दिन इंजमाम अपने स्कोर में इजाफा किए बिना आउट हो गए लेकिन युनुस खेलते रहे। और आखिर में 267 रन बनाकर हरभजन सिंह का शिकार बने। युनुस आउट होने वाले 9वें बल्लेबाज थे। उन्हें मोहम्मद युसुफ 37 और कामरन अकमल (28) का साथ मिला। पाकिस्तान ने पहली पारी में 570 का बड़ा स्कोर बनाया। भारत को वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर ने 98 रनों की मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद सहवाग और द्रविड़ ने दूसरे विकेट के लिए भी 74 रन जोड़े। सचिन जब 41 रन बनाकर आउट हुए तो भारत का स्कोर तीन विकेट पर 257 रन था और वह काफी मजबूत दिख रहा था। इसके बाद वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर सहवाग ने स्कोर को 337 तक पहुंचाया। वीरू 201 रन बनाकर दानिश कनेरिया का शिकार बने। टीम इंडिया ने यहां से लगातार विकेट खोए और पूरी टीम 449 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में तेज बल्लेबाजी की। अफरीदी ने 34 गेंद पर 58 रन बनाए। वहीं हमीद ने भी 76 रनों की पारी खेली। पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले युनुस ने यहां भी दम दिखाया और 98 गेंद पर 84 रन बनाकर नाबाद रहे। इंजमाम ने 32 पर 31 रन बनाए। पाकिस्तान ने 50 ओवर में दो विकेट पर 261 रन पर पारी घोषित कर दी। भारत के सामने चौथी पारी में 383 रनों का लक्ष्य था। लेकिन गौतम गंभीर (52) के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाया। पाकिस्तान की ओर से स्पिनर्स- दानिश कनेरिया, अफरीदी और अरशद खान ने टीम इंडिया को खुलकर खेलने नहीं दिया। टीम 214 रन पर आउट हो गई और पाकिस्तान ने 168 रन से मैच जीत लिया। युनुस को मैन ऑफ द मैच चुना गया और सहवाग मैन ऑफ द सीरीज रहे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dC3fso
Comments
Post a Comment
Please do not Enter any Spam Link in Comment Box