India has struggled to find a suitable No.4 ever since Yuvraj Singh retired from cricket from | The Hindu https://ift.tt/gQTYZn4
दुबई अफगानिस्तान के लेग स्पिनर ने कहा है कि उनके देश के खिलाड़ियों के पास टी20 विश्व कप जीतने की प्रतिभा और कौशल है। उन्हें हालांकि यह स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं कि भारत के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में उनकी टीम को पता नहीं चला कि वे क्या कर रहे हैं और महज दो दिनों में मैच हार गए। लगभग दो साल पहले भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में आगाज करते हुए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान को पारी और 262 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अफगानिस्तान के सबसे सफल खिलाड़ी माने जाने वाले राशिद ने कहा, ‘अभी टीम (अफगानिस्तान) जो चाह रही और देश के लोग जो उम्मीद कर रहे हैं, उसमें मुझे लगता है कि हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि टी20 विश्व कप जीतना होनी चाहिए।’ देखें, इस लेग स्पिनर ने भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के कार्यक्रम ‘डीआरएस विद ऐश’ में कहा, ‘हमारे पास सभी कौशल और प्रतिभाएं हैं। हमें बस खुद पर यह विश्वास करने की जरूरत है कि हम कर सकते हैं। जब आप उस टेस्ट (भारत के खिलाफ) के बारे में पूछेंगे तो वहां हमें निराशा इसलिए हुई क्योंकि बड़ी टीमों के खिलाफ हमें अनुभव नहीं था। हमें बड़ी टीमों क...