India has struggled to find a suitable No.4 ever since Yuvraj Singh retired from cricket from | The Hindu https://ift.tt/gQTYZn4
नई दिल्लीबीते कुछ वर्षों में (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) ने युवा खिलाड़ियों में बहुत निवेश किया है। बीते साल जब युवा खिलाड़ियों में निवेश ने फायदा पहुंचाना शुरू किया और टीम बीते साल तीसरे स्थान तक पहुंची, टीम प्रबंधन ने दो सीनियर खिलाड़ियों- रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), को टीम में लाने का फैसला किया। अश्विन (Ashwin) के आने से जहां टीम की स्पिन गेंदबाजी आक्रमण को धार मिलेगी। वह अमित मिश्रा (Amit Mishra) और अक्षर पटेल (Axar Patel) के साथ मिलकर यूएई की धीमी और स्पिनर्स के लिए मददगार पिचों पर दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे। वहीं अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के आने के बाद टीम मीटिंग में कुछ असहज परिस्थितियां हो सकती हैं। ऑस्ट्रेलियाई कोच रिकी पॉन्टिंग () नतीजों को लेकर बहुत गंभीर हैं और उन्हें ऐसे खिलाड़ी ज्यादा पसंद आते हैं जो प्रभाव छोड़ सकते हैं। आईपीएल में ऋषभ पंत (Rishabh Pant), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) ने शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें बढ़ावा देना पॉन्टिंग के अजेंडे में सबसे ऊपर होगा। इसे भी पढ़ें- इस बार परिस्थिति थोड़ी ट्रिकी है। रहाणे की कोशिश टीम इंडिया के लिए सीमित ओवरों में एक बार फिर जगह बनाने की है और वहीं पंत, दो बीते दो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे प्रभावी बल्लेबाज रहे हैं, हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर उस रफ्तार पर नहीं चला है। ऐसे में पंत जानते हैं कि आईपीएल (IPL 2020) में एक दमदार सीजन एक बार फिर भारतीय टीम में उनका दावा मजबूत कर सकता है। अगर रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स () के टॉप ऑर्डर में जगह मिलती है तो इसका अर्थ होगा कि पंत (Pant) को अपना प्रभाव छोड़ने के लिए कम ओवर्स मिलेंगे। इसे भी पढ़ें- वहीं रहाणे के लिए टॉप ऑर्डर, जो उनका फेवरिट स्पॉट है, में जगह बना पाना इतना आसान नहीं होगा। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का पृथ्वी साव के साथ पारी की शुरुआत करना लगभग तय है। अय्यर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। नंबर चार पर पंत ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmayer) स्पिनर्स के खिलाफ बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। पॉन्टिंग ने बीते सीजन में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पर काफी भरोसा किया था इस बार हेटमायर वह भूमिका निभा सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल
| तारीख | बनाम | समय | मैदान | |
| 1 | 20 सितंबर 2020 | किंग्स इलेवन पंजाब | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 2 | 25 सितंबर 2020 | चेन्नै सुपर किंग्स | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 3 | 29 सितंबर 2020 | सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे | अबू धाबी |
| 4 | 3 अक्टूबर 2020 | कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 7:30 बजे | शारजाह |
| 5 | 5 अक्टूबर 2020 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 6 | 9 अक्टूबर 2020 | राजस्थान रॉयल्स | शाम 7:30 बजे | शारजाह |
| 7 | 11 अक्टूबर 2020 | मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे | अबू धाबी |
| 8 | 14 अक्टूबर 2020 | राजस्थान रॉयल्स | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 9 | 17 अक्टूबर 2020 | चेन्नै सुपर किंग्स | शाम 7:30 बजे | शारजाह |
| 10 | 20 अक्टूबर 2020 | किंग्स इलेवन पंजाब | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 11 | 24 अक्टूबर 2020 | कोलकाता नाइट राइडर्स | दोपहर 3:30 बजे | अबू धाबी |
| 12 | 27 अक्टूबर 2020 | सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे | दुबई |
| 13 | 31 अक्टूबर 2020 | मुंबई इंडियंस | दोपहर 3:30 बजे | दुबई |
| 14 | 2 नवंबर 2020 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे | अबू धाबी |
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bXhGXL
Comments
Post a Comment
Please do not Enter any Spam Link in Comment Box