Skip to main content

Virat Kohli is perfect for No. 4 spot: AB de Villiers

India has struggled to find a suitable No.4 ever since Yuvraj Singh retired from cricket from | The Hindu https://ift.tt/gQTYZn4

अचानक क्यों बेपरवाह हो गए इरफान पठान!

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी ऐक्टिव हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर वीडियो और मेसेज पोस्ट करते रहते हैं। उनके मेसेज को बहुत पसंद किया जाता है। बुधवार सुबह भी उन्होंने एक शे'र पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'थक गया हूं परवाह करते करते, जब से बे-परवाह हुए सुकूं में हैं।' इरफान ने बुधवार सुबह-सुबह यह ट्वीट किया। अब इरफान किससे बेपरवाह हुए यह तो पता नहीं लेकिन उनके इस ट्वीट को पसंद काफी किया जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण सारी दुनिया में खेल गतिविधियां बंद हैं। बाकी क्रिकेटरों की तरह इरफान भी घर पर ही हैं। उन्होंने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रियता दिखाई है। रमजान के पहले दिन उन्होंने वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लोगों से घरों पर रहकर ही इबादत करने की सलाह दी थी। इरफान ने कहा था, 'कुछ लोग कह रहे हैं कि यह रमजान रब की ओर से इम्तिहान है, यह बहुत मुश्किल है लेकिन मेरी नजर में यह एक मौका है। काम के चलते हम अच्छी तरह इबादत नहीं कर पाते थे। अब हम घर पर ही रहेंगे और अच्छी तरह इबादत कर पाएंगे।' उन्होंने इससे पहले भी कोरोना काल में लोगों से घर पर ही रहने की गुजारिश की थी। उन्होंने कहा था कि यह मत सोचो कि मस्जिद जाने से रोका जा रहा है, यह सोचो कि हर घर को मस्जिद बना दिया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SjuPBJ

Comments