Skip to main content

Virat Kohli is perfect for No. 4 spot: AB de Villiers

India has struggled to find a suitable No.4 ever since Yuvraj Singh retired from cricket from | The Hindu https://ift.tt/gQTYZn4

महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट की खबरों पर साक्षी का करारा जवाब, ट्वीट हटाकर बढ़ाया सस्पेंस

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट की खबरें अभी शांत होती नजर नहीं आ रही हैं। बुधवार रात को अचानक टि्वटर पर धोनी के रिटायमेंट की खबरें ट्रेंड करने लगीं। #DhoniRetiers टॉप ट्रेंड में आ गया। ऐसा लगा कि लॉकडाउन के दौरान ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान क्रिकेट से विदा ले लेंगे। पर जल्द ही उनकी पत्नी साक्षी ने मोर्चा संभाला और धोनी की रिटायरमेंट की खबरे उड़ा रहे लोगों का करारा जवाब दिया। हालांकि बाद में साक्षी ने वह ट्वीट अपने हैंडल से डिलीट कर दिया। अब इसकी क्या वजह है यह तो साक्षी खुद ही बता सकती हैं। हालांकि इससे धोनी के रिटायरमेंट पर सस्पेंस और बढ़ गया है। धोनी ने बीते साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला है। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में उनके करियर को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। क्या कहा था साक्षी ने साक्षी ने इस सब खबरों को फेक बताया। उन्होंने कड़ा बयान देकर धोनी के संन्यास को लेकर चल रहीं अफवाहों को विराम देने का काम किया। उन्होंने कड़े शब्दों में ऐसी खबरें फैलाने वालों पर निशाना साधा। साक्षी ने ट्वीट किया, 'यह सब सिर्फ अफवाह है! मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया है! #DhoniRetires' ट्वीट करने वालों जाओ अपना काम करो।' कुछ महीने पहले भी सोशल मीडिया पर धोनी के रिटायरमेंट की खबरें ट्रेंड हुईं थी तब भी साक्षी ने ही इनका खंडन किया था। अब एक बार फिर ऐसी खबरें आ रही हैं। हालांकि धोनी या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अचानक फिर उड़ीं खबरें बुधवार को अचानक एक बार फिर धोनी के रिटायरमेंट की खबरें उड़ने लगीं। लोग धोनी के करियर को लेकर ट्वीट करने लगे। कुछ लोग इमोशनल भी हो गए लेकिन इस सबके बीच साक्षी ने मोर्चा संभाला और ऐसी खबरों को कोरी बकवास बताया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zC9GfZ

Comments

Popular posts from this blog

Kajol returns to set for shoot, writes 'feels like a party'

Kajol returns to set for shoot, writes 'feels like a party' from Entertainment - Videos - The Times of India https://ift.tt/3zaCF3A