Skip to main content

Virat Kohli is perfect for No. 4 spot: AB de Villiers

India has struggled to find a suitable No.4 ever since Yuvraj Singh retired from cricket from | The Hindu https://ift.tt/gQTYZn4

विली के सामने आयरलैंड पस्त, 6 विकेट से जीता इंग्लैंड

साउथैम्पटन इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचो की सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड () को छह विकेट से हरा दिया। कोरोना काल में खेली जा रही इस पहली वनडे इंटरनैशनल सीरीज से आईसीसी के वनडे इंटरनैशनल सुपर लीग की शुरुआत हो रही है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और के शानदार पांच विकेट की बदौलत आयरलैंड को 44.4 ओवर में सिर्फ 172 रनों पर समेट दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने सिर्फ चार विकेट खोकर 27.5 ओवर में 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। इंग्लैंड की ओर से सैम बिलिंग्स ने नाबाद 67 और कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 36 रन बनाए। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 10 अंक हासिल किए। इससे पहले, कर्टिस कैम्पर (नाबाद 59) और एंडी मैक्ब्राइन (40) के बीच 8वें विकेट के लिए हुई 66 रनों की साझेदारी के दम पर आयरलैंड ने यहां एजेस बाउल में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ किसी तरह 44.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आयरलैंड की हालत खराब कर दी। एक समय आयरलैंड का 100 रनों के पार जाना मुश्किल लग रहा था लेकिन कैम्पर और मैक्ब्राइन ने टीम को जल्दी समेटने से बचा लिया। कैम्पर ने अपनी नाबाद पारी में 118 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे। वहीं मैक्ब्राइन ने 48 गेंदें खेली, जिसमें तीन चौके और एक पर छक्का मारा। इन दोनों के अलावा सिर्फ तीन और बल्लेबाज-गैरेथ डेनले (22), केविन ओ ब्रायन (22) और क्रेंग यंग दहाई के आंकड़े में पहुंच पाए। इंग्लैंड के लिए डेविड विली (David Willey) ने 5 विकेट लिए। साकिब महमूद को दो सफलताएं मिलीं। आदिल राशिद, टॉम करन को 1-1 विकेट मिला। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी आयरलैंड ने 28 रनों पर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे। पॉल स्टरलिंग (2), एंडी बलबर्नी (3), हैरी टेकर (0), गैरेथ, लॉरकेन टकर (0) जल्दी-जल्दी पविलियन लौट चुके थे। यहां केविन और कैम्पर ने छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को बचाने की कोशिश की। केविन 79 के कुल स्कोर पर लेग स्पिनर आदिल राशिद का शिकार बन गए। अगली गेंद पर सिमी सिंह रन आउट हो गए और टीम का स्कोर 7 विकेट पर 79 रन हो गया। लगा कि आयरलैंड जल्दी पविलियन लौट लेगी लेकिन कैम्पर और मैक्ब्राइन ने यहां से साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा। 145 के कुल स्कोर पर हालांकि टॉम करन ने मैक्ब्राइन की पारी का अंत किया। कैम्पर एक छोर पर खड़े रहे। इस बीच उन्होंने अपना अर्धशततक पूरा किया। साकिब महमूद ने बैरी मैकगार्थी को आउट कर आयरलैंड को 9वां झटका दिया। डेविड विली ने यंग को जेसन रॉय के हाथों कैच करा आयरलैंड की पारी का अंत किया। खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fhMwKF

Comments

Popular posts from this blog

Kajol returns to set for shoot, writes 'feels like a party'

Kajol returns to set for shoot, writes 'feels like a party' from Entertainment - Videos - The Times of India https://ift.tt/3zaCF3A